लोग गुजरने से परहेज कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली कस्बा के दक्षिण चौराहा निकट बारीडीहा मुख्य पिच मार्ग पूरी तरह तालाब बन गया है। घुटने से अधिक पानी इकट्ठा होने से राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से लोगों दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
महुली कस्बा के दक्षिण चौराहे से बारीडीहा मार्ग पर ब्राह्मण मोहल्ले तक जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के चलते वर्तमान समय भारी जलभराव हो गया है। इस मार्ग पर बालिका विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर कई लाइब्रेरी के अलावा प्रतियोगी तैयारी कराने वाले सेंटर पर प्रति दिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं कोर्स तैयारी के लिए प्रति दिन पहुंचते हैं। अधिकांश छात्र-छात्राएं पानी से डूबी सड़क में बड़े बड़े गड्ढे नहीं दिखने के कारण गिरकर घायल हो जा रहे है। छात्रों के कपड़े खराब होने के साथ शरीर में चोट लग जा रही है।
इसके अलावा झिगुरापार, दोकड़ा, तरयापार, महादेवा, गालिमपुर आदि गांव के ग्रामीण महुली कस्बा में बाजार करने के लिए आते है। तहसील धनघटा मुख्यालय पहुंचने के लिए लोग इसी सड़क से आना जाने के लिए इस्तेमाल करते है।