पौली क्षेत्र के रानीपुर, पारासीर, पौली और परसहर में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर, पारासीर, पौली और परसहर में सोशल ऑडिट टीम ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। बैठक मौजूद ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों से सामाजिक पुष्टि की गई।
सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर देवेन्द्र तिवारी ने परसहर, कालिन्दी यादव ने पारासीर, पौली में ज्ञानेंद्र सिंह ने अंणेक्षण किया। बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 का सोशल ऑडिट किया जा रहा है। कराए गए विकास कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉब कार्डधारकों और आवास का सत्यापन कर मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर राकेश कनौजिया, राजेश त्रिपाठी, अताउल हक, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।