फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करमा कला में सोशल ऑडिट टीम ने किया विकास कार्यों का सत्यापन

Mon, 29 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। साथां ब्लॉक क्षेत्र में सोशल ऑडिट टीम ने शासन के निर्देश पर करमा कला गांव में मनरेगा के तहत किए गए विकास कार्यों की जमीनी हकीकत की ग्रामीणों के साथ बैठक करके जानकारी ली।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा कला में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा से हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा कला में सोशल ऑडिट टीम की कोआर्डिनेटर कालिंदी यादव, ईश्वर चंद, राजेन्द्र यादव, कमलावती, फूलचंद ने अमृत सरोवर पर इंटरलाॅकिंग कार्य, पानी की टंकी से राधेश्याम के घर तक इंटरलाॅकिंग कार्य, इटकोहिया गड्ढे की खुदाई कार्य, छोटा ताल की खुदाई कार्य, पुलिया से बांगर तक कच्चा नाला खुदाई कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही मनरेगा के तहत 2023-24 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन भी टीम के द्वारा किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास की प्रगति के बारे में जानकारी भी लाभार्थियों से ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरेन्द्रनाथ चौबे, ग्राम प्रधान राम अदालत, तुलसी शर्मा, रामशब्द, सुरेन्द्र, रिंकू, कृपाशंकर, अनिल, लाल मोहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें