41-कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर अफसरों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का निर्देश दिया।
डीएम ने अफसरों से कहा कि उद्योगाें को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्य किए जाएं जिससे उद्यमी प्रोत्साहित होकर जनपद में उद्योग धंधे स्थापित करें। इसके लिए ऐसा प्लानिंग तैयार करें जिससे उद्योग लगाने का रास्ता साफ हो सके। डीएम ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि, एकल मेज व्यवस्था, विद्युत भाव स्वीकृति, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, समाजवादी स्वरोजगार योजना की प्रगति, मिनी औद्योगिक हैंसर के भूखंड आवंटन, राजकीय औद्योगिक स्थान खलीलाबाद आदि मामलों की समीक्षा की।
इसके साथ ही पीएम रोजगार सृजन व समाजवादी रोजगार में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम ने उद्योग विभाग व लीड बैंक के अधिकारी आनंद प्रकाश को संयुक्त रूप से दोषी माना और प्रगति बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। बैठक में अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह, अरूण कुमार श्रीवास्तव, लाल जी शुक्ल, नित्यानंद त्रिपाठी, एसके दुबे, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, महेश अग्रवाल, सुभाष चंद, सूर्य प्रकाश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।