पौली के परसहर में घर पर गेहूं खरीदारी कराते केंद्र प्रभारी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली में गेहूं खरीद के लिए चार जगह राजकीय गेहूं क्रय केंद्र नामित है। लक्ष्य हासिल करने के लिए घर-घर किसानों से केंद्र के कर्मी संपर्क करने में लगे हैं। अब तक चारों क्रय केंद्रों पर कुल 1290 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
पीसीएफ शनिचरा बाजार के केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर कुल 15 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए संपर्क किया हैं लेकिन बाजार में गेहूं खरीदारी का रेट सरकारी रेट के बराबर चल रहा है। जो नगद घर से ही खरीद लें रहे हैं। जिसके कारण लोग केंद्र पर नहीं बेचने के लिए आ रहे हैं। संपर्क करके किसानों से कहा गया है कि वह अपने गेहूं केंद्र पर साफ सुथरा लेकर आए। अभी तक शनिचरा केंद्र पर 245 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
जबकि अजाव केंद्र पर 45 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इस तरह पौली प्रथम पर कुल 30 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए संपर्क किया जिसमें 20 किसानों का 600 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इन किसानों के रुपया ऑनलाइन खाता में भेजा जा चुका है। पौली द्वितीय पीसीएफ केंद्र पर 25 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए संपर्क किया। यहां पर 18 किसानों से 400 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। जिसका ऑनलाइन भुगतान भेज दिया गया है।
एसएमआई आनंद कुमार दुबे ने बताया कि पिछले साल पौली क्षेत्र में कुल पांच केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस वर्ष केंद्र की संख्या चार कर दी गई है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।