फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 04 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर ग्राम घोरही गांव के निकट रविवार की रात 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी अशोक सिंह पुत्र जयचंद्र सिंह (50) रविवार को बाइक से जैसे ही घोरही गांव के समीप मुख्य सड़क पर पहुंचे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक समेत सड़क पर गिरकर अशोक सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें