फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस से उपस्थिति जांची जाएगी

Thu, 14 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब एसएमएस से उपस्थिति जांची जाएगी। इसके लिए बुधवार को खलीलाबाद ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


बीडीओ संध्या चतुर्वेदी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि अब सभी प्रधानाध्यापक अपने स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों की हाजिरी एसएमएस के माध्यम से प्रतिदिन मोबाइल नंबर 9935901889 पर दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशिक्षण देते हुए असरारूल हक ने मोबाइल पर एसएमएस करने के बारे में जानकारी दी। बताया कि गैर हाजिर बच्चों का अनुक्रमांक लिखकर मोबाइल पर भेजें।

सभी शिक्षकों को एनपीआरसी के माध्यम से एसएमएस करने के तरीकों को छपे लिटरेचर में भी उपलब्ध कराया गया। शिक्षकों को चार बैंच बनाकर विधिवत प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

 
प्रशिक्षण में अख्तर आलम, विजयनाथ, रामशरन यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, आरती श्रीवास्तव, निसार अहमद, चंद्रप्रकाश, अब्दुल मन्नान, रमापांडेय, लोरिक यादव, रेनू, राकेश कुमार मौर्य आदि शिक्षक व बीआरसी और एबीआरसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें