फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 स्कूलों में स्मार्ट क्लास जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना में खर्च होंगे दो करोड़ 71 लाख रुपये
विज्ञापन

बेलहर और मेंहदावल ब्लॉक में बनी ग्राम पंचायतों की क्लस्टर योजना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के अल्पसंख्यक बहुल तीन ब्लॉकों के 107 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू किए जाने की पहल तेज हो गई है। जिले से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत भेजे गए प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही बेलहर कला और मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 65 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए 13 क्लस्टर तैयार किया गया। इसका भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि जिले के अल्पसंख्यक बहुल ब्लॉक सेमरियावां, बघौली और सांथा क्षेत्र के 107 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाए जाने की दिशा में काम हो रहा है। इसमें 99 प्राथमिक एवं जूनियर माध्यमिक स्तर तक के विद्यालय शामिल किए गए हैं। इसमें दो इंटर कॉलेज और छह मदरसे भी हैं। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी गई थी। यहां से स्वीकृति के बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव चला गया है। इस पर 271. 78 लाख रुपये खर्च होंगे। केंद्र से अनुमति मिलने ही इन विद्यालयों एवं मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू हो जाएगी। सीडीओ ने बताया कि इसी तरह बेलहर कला और मेंहदावल ब्लॉक में ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाया गया है। करीब 65 ग्राम पंचायतें है और कुल 13 क्लस्टर बनाया गया है। क्लस्टर योजना की स्वीकृति मिलते ही प्राथमिकता के स्तर पर विकास कार्य कराएं जाएंगे। इसके साथ ही विद्यालयों के उच्चीकरण ,आईटीआई आदि का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें