फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता के आरोपों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ 15 दिन में सौंपेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। हैंसर बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटया में हुई अनियमितता की शिकायत की जांच होगी। मंडलायुक्त ने सीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया है। 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने का सीडीओ को निर्देश दिया है। जांच में गड़बड़ी मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
ग्राम पंचायत कटया निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामदौर ने शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अनिल सागर को देकर गांव में कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। प्रधान और सचिव पर मिलीभगत करके अनियमितता किए जाने का आरोप मढा है। नौ बिंदुओं पर शिकायत की गई है। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि मंडलायुक्त ने प्रकरण की जांच उन्हीं को सौंपी है। 15 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंसर बाजार के बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि अभिलेख उपलब्ध कराएं। जिससे समय सीमा के भीतर जांच की जाए। जांच करके रिपोर्ट डीएम के साथ मंडलायुक्त को भेेेजी जाएगी। जांच में यदि गड़बड़ी मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें