फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज की छह बसें कराएंगी महाकुंभ का अंतिम स्नान

Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रयागराज जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर खड़ी परिवहन निगम की बस।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रयागराज महाकुंभ में शिवरात्रि के स्नान के लिए जिले से रोडवेज की छह बसें जाएंगी। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से सभी बसें प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। परिवहन निगम ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं अधिकांश लोग निजी वाहनों से शिवरात्रि का अंतिम स्नान करने जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो महाकुंभ प्रयागराज का अंतिम स्नान 26 फरवरी को होना नियत है। अंतिम स्नान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु रवाना होंगे। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए परिवहन विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से प्रतिदिन दो बसें प्रयागराज के लिए चल रही हैं। 25 फरवरी को छह बस की व्यवस्था किया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें