फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली चोरी करते मिले छह उपभोक्ता, दर्ज होगा केस

Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 केवी फीडर डॉड़ेगॉव व साउथवेस्ट क्षेत्र मेगा ड्राइव अभियान चलाया। छह उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एक्सईएन इंजीनियर राजेश कुमार के नेतृत्व में 11 केवी डांड़ेगांव व साउथवेस्ट फीडर के दुघरा, संठी समेत कई क्षेत्रों में छह टीमें ने सुबह से ही चेकिंग शुरू किया। इस दौरान 139 की लोगों की चेकिंग में छह उपभोक्ता बिजली की चोरी करते पकड़े गए। जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त 46 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी, जिनके ऊपर लगभग 20.11 लाख का बिजली बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान 8.25 लाख रुपये बकाए की भी वसूली की गई।
एक्सईएन इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें