फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां के ब्रह्मभोज में आई बहनों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मां के ब्रह्मभोज में शामिल होने आई महिला और उसकी दो बहनों के साथ छोटी सी बात पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से तीनों महिलाओं की पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पड़रिया निवासी मीना ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह अपनी बहनों इंदू देवी और रीमा के साथ मां के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए शनि विश्वकर्मा निवासी निखरकपार के यहां आई थीं। 12 सितंबर की रात करीब सात बजे छोटी सी बात पर शनि विश्वकर्मा, रागिनी, बाबूलाल तथा सोहन विश्वकर्मा निवासी भड़ारी ने मीना और उसकी दोनों बहनों के साथ गालियां दीं।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें