संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बेलवा ठकुराई गांव में 15 अप्रैल को पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले में पीड़िता की जेठानी व उसके बच्चों पर मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
सावित्री ने तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल सुबह 8 बजे उनकी जेठानी उमा व उनकी तीन बेटियों ने बांस के डंडे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। उसे व सास सरस्वती को गाली देते हुए काफी मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। एसओ बेलहरकला अनिल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।