संतकबीरनगर। साहब! जमीन पर कब्जा हो गया है। काफी दिनों से दाैड़ लगा रहा हूं। कब्जा हटवा दीजिए। ऐसे ही मामले जिले के तीनों तहसीलों पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों के सामने पहुंचे।इस दौरान फरियादियों ने अफसरों से गुहार लगाई। कोई जमीन से कब्जा हटवाने तो कोई घर के सामने गेट लगवाने के लिए तीन साल से फरियाद कर रहा है। हर बार उसे आश्वासन ही मिल रहा है।
खलीलाबाद तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर डुमरिया निवासी निसार अहमद पहुंचे। उनका कहना है कि उन्होंने खलीलाबाद में जमीन लिया है। उस पर कुछ लोग कब्जा कर रहे है। मना करने में धमकी देते है। उन्होंने बतायाकि इसके लिए तीन साल से चक्कर लगा रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि वह जमीन उनकी है। उससे अन्य लोगों को कोई वास्ता नहीं है। इसी तरह से मोहम्मदपुर कठार निवासी उर्मिला ने कहाकि उनके मकान के सामने कुछ लोग गेट नहीं लगाने दे रहे हैं।
शामली कलक्ट्रेट में हिंदू संगठनों द्धावारा आयोजित धरना प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं । संवाद