फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज की बस नहीं, प्राइवेट ही सहारा

Sat, 07 Dec 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। मेंहदावल तहसील के धर्मसिंहवा कस्बे से लखनऊ के लिए परिवहन निगम की बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बस बंद होने के बाद अब प्राइवेट बस से ही लोगों को जाना मजबूरी हो गई है। इसका फायदा प्राइवेट बस चालक उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार पांडेय, कैलाश वर्मा, रामचंद्र शुक्ल, अजीत निषाद, राजेश पांडेय, गोपाल अग्रहरी, विपिन वर्मा, महेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज शुक्ल, डाॅ. लालचंद मद्धेशिया, अख्लाख अहमद आदि लोगों ने बताया कि जनपद के उत्तरी छोर में स्थित धर्मसिंहवा कस्बे के लिए बस्ती डिपो की बस चलती थी। बस बेलौहा बांसी मार्ग होते हुए सिद्धार्थनगर और बस्ती को जाती थी, लेकिन पिछले पांच वर्षों से इस रास्ते पर किसी भी बस का संचालन नहीं किया जाता है, जबकि, प्राइवेट बसें मनमानी करते हुए लखनऊ, गोरखपुर, खलीलाबाद तक बिना परमिट के बसें संचालित हो रहीं हैं। इससे राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से रोडवेज की बस के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें