पौली के पडरिया में समस्या सुन निस्तारण करती बीडीओ श्वेता वर्मा
- फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत पड़रिया और सोनहन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगी। इसमें एसआईआर के साथ ही आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित मुद्दे उठाए गए। अधिकतर मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
पड़रिया में बीडीओ श्वेता वर्मा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आवास, पेंशन, सम्मान निधि के 12 मामलों का निस्तारण किया। सोनहन में ग्राम पंचायत अधिकारी अमब्रीश पटेल की अध्यक्षता में लगी चौपाल में सात लोगों ने अपनी समस्याएं नोट कराईं। आवास, पेंशन और नाली निर्माण जलनिकासी के मुद्दे उठाए गए। कुछ ग्रामीणों ने गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती की मांग की। काफी दिनों से गांव में सफाई कर्मचारी नहीं है। एडीओ एजी दयाराम यादव, समाज कल्याण अधिकारी उदय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश यादव, इमरान खान, सईद मोहम्मद, जगदीश निषाद, संदीप, गंगेश कुमार, राघवेंद्र पाल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।