फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुदान और आवास दिलाने के नाम पर लोन कराकर हड़प ली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के भैंसाखूट और रामपुर मध्य गांव निवासी कई लोग शनिवार को धनघटा तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक व्यक्ति ने उन्हें अनुदान और आवास दिलाने के नाम पर कागजात लिए और पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से फाइनेंस कराकर सबकी रकम हड़प ली। पीड़ितों तहसीलदार को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सुधारे, नाटे, जावेद, मोसीबत आदि ने कहा कि हैंसर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने उनको धोखे में रखकर उनसे आधार कार्ड समेत अन्य कागजात यह कह कर लिए कि आप लोगों को सरकारी अनुदान और आवास दिलवा देंगे।
विश्वास में आकर लोगों ने उस अपने कागजात सुपुर्द कर दिए और उसके कहे अनुसार पेपर पर हस्ताक्षर भी कर दिए।
पीड़ितों का कहना है कि पूर्वांचल ग्रामीण बैंक पीड़िया पर ले जाकर हस्ताक्षर कराया और उसके बाद बैंक से मिली रकम रख ली। तभी से पीड़ित बैंक का कर्जदार होकर न्याय के लिए भटक रहे हैं लेकिन कोई उनके दर्द को सुनने की कोशिश नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें