फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गायिका रेणुका पवार और कनिका कपूर बिखेरेंगी सुरों का जलवा

Sat, 25 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर महोत्सव के आयोजन को लेकर परिसर में लग रहा विशाल जर्मन हैंगर।सं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव 28 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। सात दिन चलने वाले महोत्सव में हर दिन का कार्यक्रम तय हो गया है। इसमें हरियाणा की गायिका रेणुका पवार और कनिका कपूर अपनी गीतों से जलवा बिखेरेंगी।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह 28 जनवरी को करेंगे। उस दिन लेजर शो, कबीर कैफे आदि कार्यक्रम होंगे। 29 जनवरी को हैंडलूम प्रदर्शनी, सूफी गायन एवं नृत्य, लोकगायन व नृत्य, पंजाबी नाईट (काका एंड टीम) होगी।
30 जनवरी को कुश्ती, दौड़, सर्वधर्म सद्भाव सम्मेलन, आपदा जागरूकता अभियान कार्यक्रम, लोकगायन, कबीर सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। 31 जनवरी को विधिक साक्षारता, स्वच्छ भारत मिशन का आयोजन, कबीर वाणी कार्यक्रम, फैशन शो रैंपवाक, हरियाणवी नाईट रेणुका पवार एंड टीम के जरिए होगा।
विज्ञापन

एक फरवरी को जल निगम से संबंधित कार्यक्रम, कबीर भजन, लोकगायन एवं नृत्य, बॉलीवुड नाईट कनिका कपूर एंड टीम के जरिए होगा। दो फरवरी को किसान गोष्ठी, पर्यावरण गोष्ठी, लोकगीत, भजन संख्या साधो बैंड एंड टीम के जरिए आयोजित होगा। तीन फरवरी को सामूहिक विवाह, भजन लोकगीत एवं निगुण भजन, नाटक आदि होगा। आईजी बस्ती परिक्षेत्र के जरिए महोत्सव का समापन होगा। रात में भोजपुरी नाईट का कार्यक्रम होगा।
सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम : मगहर। कबीर मगहर महोत्सव सात दिनों तक चलेगा। ऐसे में महोत्सव में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महोत्सव की सुरक्षा की बागडोर की कमान संभाले सीओ सदर अजीत सिंह चौहान ने महोत्सव समिति के सदस्यों पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी व सभासद अवधेश सिंह के साथ महोत्सव स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीओ सदर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तीन स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। जिनमें संतकबीर इंटर कॉलेज, हाईवे से कबीर चौरा परिसर तक आ रहे बंधे वाली सड़क पर और गोरखपुर जिले को जोड़ने वाले नौदरिया पुल है। मेला परिसर में साइकिल, दो व चार पहिया का प्रवेश वर्जित रहेगा। महोत्सव की सुरक्षा के लिए 25
एसआई, 15 इंस्पेक्टर, 105 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस, फायर की दो गाड़ियां, मेले की ड्रोन से निगरानी, हथियार बंद फोर्स रूफ टाप, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें