एचआरपीजी कॉलेज में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा देते छात्र-स्रोत कॉलेज
- फोटो : मुसाफिरखाना स्थित कादूनाला वन क्षेत्र।
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा बुधवार को जिले के 54 केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। सचल दल ने उसे रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद नोडल केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में दोनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराया गया। विश्वविद्यालयीय परीक्षा के लिए जिले में एचआरपीजी काॅलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिले के 54 केंद्रों के लिए 52 हजार परीक्षार्थी नामांकित है। बुधवार को दो पालियों में परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा एक बजे से चार बजे तक हुई।
एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में सुबह की पाली में स्नातक का एक परीक्षार्थी हाथ पर उत्तर लिखकर लाया था। जिसे आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। उसे रस्टीकेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में मनोविज्ञान, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए आदि की परीक्षा थी। जबकि शाम की पाली में मनोविज्ञान रक्षा अध्ययन की परीक्षा थी। पहले दिन जिले के सभी 54 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है।