फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 54 केंद्रों पर 64 हजार परीक्षार्थी देंगे सेमेस्टर परीक्षा

Sat, 02 Dec 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा पांच दिसंबर से हो रही शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा पांच दिसंबर से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में जिले में 54 केंद्रों पर 64 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए नोडल केंद्र एचआरपीजी कॉलेज को बनाया गया है।
एचआरपीजी कॉलेज के नोडल प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिसंबर से स्नातक, परास्नातक व अन्य विषयों की सेमेस्टर परीक्षा शुरू हो रही है। जिले में कुल 54 महाविद्यालयों पर यह परीक्षा होगी। इसमें 64 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को नोडल केंद्र पर जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आंतरिक सचल दल का गठन किया गया है। परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर तलाशी ली जाएगी। नियंता मंडल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। इसकी तैयारी चल रही है। कॉलेज के कक्ष में डेस्क स्लिप चिपकाई जा रही है। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा सिर्फ पेन व अन्य जरूरी सामान ही लेकर आएंगे। मोबाइल नहीं लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें