एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को स्वर्ण व्यवसायियों के साथ ही अन्य व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रखीं। बंद का मिला जुला असर दिखा। व्यापारियों ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर सरकार ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ अन्याय किया है।
स्वर्ण कारोबारियों ने आंदोलन के क्रम में 18 वें दिन भी अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। इस आंदोलन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी सहयोग किया और समर्थन में दुकानें बंद रखा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सराफा व्यवसायियों के साथ व्यापार मंडल पूरी तरह से खड़ा है।
सरकार जब तक बढ़ी एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तब तक व्यापारी समाज एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। व्यापारी नेता महेश गुप्ता ने कहा कि सरकार का निर्णय स्वर्ण व्यवसायियों के साथ अव्यहारिक है। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी वापस लिया जाना चाहिए।