मेंहदावल। कस्बे में साइकिल टकराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो युवकों पर दुकानदार के साथ मारपीट कर ईंट से सिर फोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर पट्टी निवासी सदानंद जायसवाल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्टेट बैंक के पास दुकान है। शुक्रवार को उनकी दुकान के सामने साइकिल खड़ी थी। इसी दौरान विवेक चतुर्वेदी और मनीष तिवारी पानी की गाड़ी लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि गाड़ी उनकी साइकिल से टकरा गई। सदानंद के विरोध जताने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और ईंट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद