फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को मिला शील्ड व प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयी प्रतिभागियों को मिला शील्ड व प्रमाणपत्र
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के कौलही स्थित जेएनयू हायर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक सुरेश चंद पांडेय ने कहा कि लगन व मेहनत से हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा व्यक्ति के मन व मस्तिष्क में निखार लाता है। इस दौरान खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दौड़, गोला क्षेपण, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, ब्रॉड जंप, हाई जंप, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, रैकेट, कैरम बोर्ड, जलेबी रेस आदि का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग की मीनाक्षी, 200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की सुप्रिया, वॉलीबॉल में सुभाष हाउस चैंपियन और रमन हाउस उपविजेता रहा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, प्रतीक दुबे, धर्मराज यादव, अमित गुप्ता, पवन पांडेय, अंजना, विंध्यवासिनी, संजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें