कटबंध में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे-स्रोत स्कूल
- फोटो : -संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गड़सरपार न्याय पंचायत स्तर की बेसिक संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटबंध परिसर में हुआ। इस दौरान लंबी कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रधानाध्यापक अख्तर आलम ने बताया कि कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कटबंध द्वितीय रहा। बालिका वर्ग की लंबी कूद में शीतल प्रथम तथा कनिष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह बालक वर्ग की लंबी कूद में आनंद बनकटवा प्रथम तथा हिमांशु कटबंध द्वितीय रहे। उन्होंने बताया कि इस पंचायत स्तर पर विजेता बच्चे ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता खलीलाबाद में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के लगभग सभी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका खेल अनुदेशक संजय यादव, लाल बिहारी यादव, इंसाफ अली, शाह आमिर ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सैयद शाह आलम, अयोध्या प्रसाद, रामानुज यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, राजेश सिंह, करुणेश गौतम, गीता राय आदि मौजूद रहीं।