फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फेसबुक पर लाइव आकर बोली... प्रेमी की शादी हुई तो कर लूंगी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेटा से सूचना के बाद रात भर युवती को ट्रेस करने में जुटी रही पुलिस, भोर में मिली लोकेशन तो घर पहुंचकर समझाया
विज्ञापन

- धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला, फेसबुक लाइव के बाद मोबाइल कर लिया बंद





धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शनिवार की रात फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि अगर प्रेमी की शादी हुई तो आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। फेसबुक की तरफ से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस युवती को ट्रेस करने में जुट गई। भोर में युवती का मोबाइल ऑन होने पर मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस उसके घर पहुंची और काउंसिलिंग कराई।



जानकारी के अनुसार शनिवार रात 10:41 बजे फेसबुक की ओर से पुलिस के सोशल मीडिया सेल को युवती के आत्महत्या की बात कहने का वीडियो भेजा गया। इसके बाद सोशल मीडिया सेल ने जांच कर वीडियो और युवती का मोबाइल नंबर धनघटा पुलिस को उपलब्ध कराया। एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार हमराहियों के साथ युवती की तलाश में जुट गए। युवती का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

भोर में मोबाइल ऑन होने पर लोकेशन मिली तो पुलिस टीम युवती के घर पहुंची और उसकी काउंसिलिंग की। युवती ने प्रेम संबंध में विवाद के बाद सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म लाइव आकर आत्महत्या करने की बात कहने की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर युवती का ध्यान रखने की हिदायत दी। युवती ने दोबारा ऐसी हरकत न करने के संबंध में पुलिस को लिखित और मौखिक बयान दिया।
विज्ञापन






फेसबुक से संदेश मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

युवती के सोशल मीडिया आत्महत्या करने की बात कहने के बाद फेसबुक संचालित करने वाली कंपनी मेटा ने पुलिस के सोशल मीडिया सेल को अलर्ट संदेश जारी किया। संदेश मिलने के बाद सोशल मीडिया सेल से उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। आनन-फानन में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर युवती को ट्रेस करते हुए उसके घर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें