फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, पालकी में विदाई

Fri, 19 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मां दुर्गा की प्रतिमाओं को सजाते हुए कलाकार । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और पालकी पर सवार होकर जाएंगी। इतना ही नहीं, इस बार चतुर्थी तिथि की बढ़ोतरी होने से नवरात्र 10 दिन की होगी।
विज्ञापन

साल में चार नवरात्र होती हैं। चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र के अलावा दो गुप्त नवरात्र होती हैं। शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस बार नवरात्र की शुरूआत 22 सितंबर से होगी और समापन दो अक्तूबर को होगा। समय माता मंदिर के पुजारी बृजेश मिश्र ने बताया कि इस बार माता रानी गज यानी हाथी पर सवार होकर आएंगी और पालकी पर सवार होकर जाएंगी। इस बार नवरात्र का योग देश और दुनिया के लिए सुखदायक है। इसके साथ ही शक्ति की आराधना का यह पर्व राष्ट्र के लिए उन्नति सूचक है।
देश की संप्रभुता एवं प्रभाव बढ़ेगा। दरअसल, चतुर्थी तिथि में बढ़ोतरी होने के कारण नौ के बजाय 10 दिन तक शक्ति की आराधना भक्त करेंगे। नवरात्र में तिथि की बढ़ोतरी अच्छी मानी जाती है। देश का व्यापार बढ़ेगा, पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे और यह शुभ फलदायक है। ये संकेत है कि आने वाला समय सुख-समृद्धि से परिपूर्ण होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि नवमी 1 अक्तूबर व दशमी 2 अक्तूबर को रहेगी। 9 दिन व्रत करने वाले एक अक्तूबर को हवन व 2 अक्तूबर को पारण करेंगे। चतुर्थी इस बार दो दिन रहेगी 25 व 26 सितंबर। इसी कारण नवरात्र 10 दिन का हो रहा है। पूरे नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ कीजिए। माता दुर्गा जगत माता व कृपा करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें