फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेसन, कुट्टू आटा और मूंगफली समेत छह सामान के नमूने लिए

Fri, 19 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खाद्य नमूनों की जांच करती खाद्य टीम -स्रोत खाद्य विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले में नवरात्र व दशहरा को देखते हुए खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता को लेकर छापेमारी की। इस दौरान बसेन, टोमेटो सॉस, काजू, कुट्टू का आटा, मूंगफली का दाना समेत छह नमूने लिए गए। जिसे खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि नवरात्र व दशहरा पर्व के दृष्टिगत खलीलाबाद तहसील के दुकानों की जांच की गई। यहां विनायक ट्रेडिंग कंपनी से बेसन का नमूना, अधिविक ट्रेडर्स से सांस का नमूना, ओम ट्रेडिंग कंपनी से काजू का नमूना संग्रहित लिया। इसके साथ ही सेमरियावां कस्बे से पंकज चौरसिया के पान पदार्थ का नमूना, अकबर किराना मर्चेंट से कुट्टू आटा का नमूना, लाल बहादुर चौरसिया की दुकान से मूंगफली दाना का नमूना लिया गया। इन नमूनों पर संदेह था, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें