फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया याैन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने रिश्तेदारी में आने-जाने वाले युवक पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, यौन शोषण करने तथा सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का आरोप
लगाया है।
सीजेएम न्यायालय के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता ने कहा कि उसकी रिश्तेदारी बस्ती के रुधाैली थाना क्षेत्र में है। क्षेत्र निवासी आरोपी जमशेद उर्फ छोटू का उसके घर आना-जाना था। उसने मौका पाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली।
विज्ञापन

20 नवंबर 2025 को आरोपी ने घर में अकेला पाकर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर 26 जनवरी को आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसकी बड़ी बहन समेत अन्य लोगों के मोबाइल पर भेज दी। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसके परिवार और रिश्तेदारों को धमकी भरे संदेश भेज रहा है।
विज्ञापन

साथ ही शादी कहीं तय होने पर वहां भी फोटो और वीडियो भेजकर शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से वह तनाव में है। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें