संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई की रात करीब 11:00 बजे रंजय उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उसके साथ अशोभनीय हरकत की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर घर व गांव के लोग जाग गए। इस दौरान आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ बखिरा अरविंद शर्मा ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद को सौंपी गई है। संवाद