फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां में गैरहाजिर मिले कई स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां में शनिवार को एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी के औचक निरीक्षण में कई स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। एसडीएम के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। उपस्थिति पंजिका की जांच में कर्मचारियों की लंबे समय से गैरहाजिरी सामने आने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम शनिवार को करीब 11:45 बजे सीएचसी सेमरियावां पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता और उनके रखरखाव की स्थिति भी देखी। इसके अलावा एक्स-रे मशीन, ब्लड सैंपल जांच मशीन समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली।
इसके बाद एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। इसमें नर्सिंग स्टाफ शीला शर्मा, बीसीपीएम नंदिनी राय, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) राजेश कुमार पांडेय, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर (बीएएम) राजेश कुमार पांडेय, संविदाकर्मी एएनएम इमराना खातून, एसटीएस देवव्रत लाल श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स विद्या सिंह, विद्यावती सिंह, अनीता चौधरी और जानकी गुप्ता समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका की जांच में दो स्वास्थ्यकर्मियों के छह दिन और एक कर्मचारी के एक सप्ताह से अधिक समय से हस्ताक्षर दर्ज नहीं होने की बात सामने आई। इस पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी और अनुपस्थिति के संबंध में अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली।
-
अक्सर गायब रहने की मिली थी शिकायत
एसडीएम हृदयराम तिवारी ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के अक्सर गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले हैं। मामले से मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें