फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में 20 सेमी बढ़ा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। सरयू के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ने से धनघटा तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार की शाम अयोध्या में सरयू का जलस्तर 92.310 मीटर दर्ज किया गया था, जो शनिवार शाम बढ़कर 92.490 मीटर पहुंच गया।
जलस्तर में हो रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो नदी एक बार फिर विकराल रूप धारण कर सकती है।
विज्ञापन

अभी हाल में आई बाढ़ का पानी पूरी तरह नहीं उतर पाया है। कई गांवों के रास्तों और निचले इलाकों में अब भी पानी जमा है। इसी बीच सरयू का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को दोबारा बाढ़ की आशंका सताने लगी है। पिछली बाढ़ में गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, सियर कला, दौलतपुर, खालेपुरवा, पटौआ, आगापुर गुलरिहा, छपरा मगर्वी, गुनवतिया, चकदहा, सुअरहा, भौवापार और धमचिया समेत करीब 18 गांव प्रभावित हुए थे।
पिछली बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। करीब चार दिनों तक कई घरों के दरवाजे तक बाढ़ का पानी जमा रहा। गांवों के संपर्क मार्ग डूबने के कारण लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ा। हालात बिगड़ने पर कुछ परिवारों को घर छोड़कर एमबीडी बांध पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
पानी बढ़ा तो घरों में घुस सकता है : ग्रामीणों का कहना है कि अभी पिछली बाढ़ के प्रभाव से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं। यदि सरयू का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा और पिछली बार की तरह नदी उफनाई तो बाढ़ का पानी दोबारा घरों में घुस सकता है।
विज्ञापन

इससे पहले से क्षतिग्रस्त फसलों और मकानों को और नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और बचाव की तैयारी तेज करने, नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कागजों में तैयारी पूरी होने के बजाय इसका असर गांवों में धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें