- आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक के दौरान हुआ विवाद
- पुलिस ने मारपीट व बलवा मामले में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भेलवासी गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बलवा व मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में शुरू कर दी।
कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में भेलवासी गांव निवासी सिमिरता देवी ने बताया कि मंगलवार को रात दस बजे के करीब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर आंबेडकर मूर्ति के पास बैठक हुई। जहां गांव के लोग पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान गांव के आनंद ने शराब के नशे में उनके लड़के व गांव के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों को गाली देनी शुरू दीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका विरोध किया तो देर रात आनंद के पिता कृष्णचन्द्र व उनके घर के सतीश, रम्पत, शनि, शकुंतला और गीता आदि लाठी-डंडा, सरिया लेकर उनके दरवाजे पर आए और उनको व उनके घर के सुनील, नीरज, नंदू, अंकूर, अनिल और कंचन को मारने-मारने पीटने लगे। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।