संतकबीरनगर। खलीलाबाद सर्किल स्थित पिंक बूथ पर रविवार को प्रभारी अंजली सरोज व नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी, सुनीता गौतम की अध्यक्षता में सात मामले की सुनवाई हुई।
जानकारी के अनुसार शहजादी व नियाज खान, हजारूद्दीन उर्फ इजहार अहमद व अमीना खातून, सोफिया खातून व शमशेर अहमद, अतिया व अब्दुल, रवि व अंजली, रोशनी व राजेन्द्र (देवर), संगीता व अरविन्द के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। दोनों पक्षों को काफी समझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। संवाद