फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई

Fri, 28 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मारपीट के दो अलग-अलग मामले में तीन अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक का कारावास व अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस की विवेचना तथा अभियोजन की पैरवी के बाद 27 नवंबर को जेएम की अदालत ने थाना धनघटा पर पंजीकृत अभियोग के दोषी रामदशरथ निवासी दौलतपुर न्यायालय उठने तक का कारावास व 4,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

जुर्माना अदा न करने पर 7 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा। इसी तरह एक अन्य मामले में जेएम की कोर्ट ने थाना मेंहदावल में पंजीकृत मामले के दोषी सुग्रीव यादव व परशुराम निवासी जमोहरा को न्यायालय उठने तक का कारावास व 6,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर प्रत्येक को 7-7 दिन साधारण कारावास का दंड भुगतना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें