फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुखार के कारण स्वाद व सूंघने की क्षमता हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। तेज बुखार के साथ बदन और सिर में दर्द, खांसी-उल्टी की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ मरीजों में सूंघने की क्षमता कम होने और मुंह का स्वाद प्रभावित होने के लक्षण भी देखे जा रहे हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
दिन और रात के तापमान में अंतर होने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बुखार, सर्दी-जुकाम और कमजोरी की शिकायत मिल रही है। कई मरीज तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर आए हरिहरपुर के रमेश ने बताया कि एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। दवा खाने के बाद बुखार तो ठीक है, लेकिन खाने का मन नहीं होता। कुछ खाने पर स्वाद नहीं मिलता।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हरसत अंसारी ने बताया कि बुखार के साथ स्वाद और सूंघने की क्षमता में बदलाव होने पर लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में चिकित्सक से परामर्श लेकर जरूरी जांच और उपचार कराना चाहिए। केवल लक्षणों के आधार पर बीमारी का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरीज बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन न करें। घर और आसपास साफ-सफाई रखें। खांसते और छींकते समय मुंह-नाक को ढकें और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें