संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के भुवरिया चौराहे पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट में घायल एक व्यक्ति को पीआरवी टीम ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल की पहचान उपरौध निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई। पीआरवी टीम ने इसकी जानकारी कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को भी दी। संवाद