फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर बैठे बनेगा बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड, इलाज में मिलेगी राहत

Thu, 18 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। सत्तर साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। अब घर बैठे ही उनका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। इसके लिए सीएचओ और आशाओं को जिम्मेदारी दी गई है। ये कर्मचारी गांवों में कैंप लगाने के साथ ही सर्वे कर वंचित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी (एनएफएसए) के राशन कार्डधारकों, निर्माण श्रमिक बोर्ड (बीओसीडब्लू) में पंजीकृत श्रमिकों और 70 वर्ष या उससे ऊपर के वृद्धजनों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर सर्वे कर पात्र लोगों को चिह्नित कर रहे हैं।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। सेमरियावां ब्लाक में 113 ग्राम पंचायतों में 16 सीएचओ 280 आशा की तैनाती की गई है। आयुष्मान मित्र अंजली ने बताया कि अभियान सफल बनाने के बनाने के सब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव स्तर पर कार्ड न बनने पर सीएचसी में कार्ड बनाया जा रहा है। अधिकतर लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी के माध्यम से सीएचओ से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड तैयार करने लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें