फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन जोन और 10 सेक्टर में बांटकर किए सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मुख्यमंत्री शाम करीब 4:15 बजे पहुंचे और उनका हलिकॉप्टर 5:37 बजे प्रस्थान कर गया। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों को तीन जोन और 10 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे। धनघटा थाना क्षेत्र का बैजूनाथ धाम छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान चार एएसपी, 12 सीओ, 17 थाना प्रभारी/एसओ, 33 इंस्पेक्टर, 116 उपनिरीक्षक और 11 महिला उपनिरीक्षक तैनात की गई थीं। इसके अलावा 543 मुख्य आरक्षी व आरक्षी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। यातायात एवं गश्त व्यवस्था के लिए 75 मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के लगभग एक घंटे के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए थे। सभी जोनल और सेक्टर अधिकारी मुस्तैद रहे। कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें