फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर पशु शेड बने मजदूरी का भुगतान करने पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर पशु शेड बने मजदूरी का भुगतान करने पर सचिव निलंबित
विज्ञापन

पौली ब्लॉक मुख्यालय से किया गया संबंद्ध
बघौली के बीडीओ जांच अधिकारी नामित
संतकबीरनगर। बिना पशु शेड बनवाए लाभार्थियों को मजदूरी का भुगतान करने पर हैंसर ब्लॉक में तैनात सचिव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीडीओ सुदामा प्रसाद ने की है। निलंबित सचिव को पौली से संबंद्ध किया गया है। जांच बीडीओ बघौली को सौंपी गई है।
डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नटवावर में तैनात सचिव अवनीश कुमार गोड़ को निलंबित किया गया है। जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने नटवावार में बिना पशु शेड बनवाए लाभार्थियों को मजदूरी का भुगतान करने का मामला उठाया था। इस मामले की जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि नटवावर में गंगा प्रसाद, रमेश राजभर, रामललित चौहान एवं राधेश्याम ने पशु शेड नहीं बनवाया है। जबकि इन्हें मजदूरी मिल चुकी है। इसमें सचिव दोषी पाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा सचिव पर आवंटित ग्राम पंचायतों से अनुपस्थित रहना। साप्ताहिक बैठक में भाग न लेना। शासकीय कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का आरोप है। निलंबित सचिव को पौली ब्लॉक मुख्यालय से संबंद्ध किया गया है। बिना अनुमति के वह मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेंगे। इनके मामले की जांच बीडीओ बघौली करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें