फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सचिव हड़ताल पर, समितियों पर लटका ताला

Sun, 28 Sep 2025 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
वेतन न मिलने से साधन सहकारी ​समिति मेंहदावल में प्रदर्शन करते सचिव
विज्ञापन
मेंहदावल। साधन सहकारी समिति के सचिव वेतन को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण गोदाम में खाद रहने के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। यदि जल्द ही हड़ताल समाप्त नहीं हुआ तो रवि की फसल भी किसानों की बर्बाद होगी।
विज्ञापन


मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव वेतन को लेकर हड़ताल पर है। सचिवों का कहना है कि हमें कोई वेतन नहीं मिलता है जब तक उत्तर प्रदेश सरकार साधन सहकारी समिति के सचिवों का वेतन निर्धारण नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि रवि की फसल का समय नजदीक आ रहा है। साधन सहकारी समितियां पर खाद आ चुका है।
किसान खाद के लिए प्रतिदिन साधन सहकारी समितियां का चक्कर काट रहे हैं लेकिन हड़ताल के कारण सचिव साधन सहकारी समितियां का ना तो ताला खोल रहे हैं नहीं खाद वितरण कर रहे हैं। ऐसे में किसान परेशान है सरकार यदि समय से हड़ताल को समाप्त नहीं करा पाई तो रबी की फसल प्रभावित होगी। हालत यह है कि तहसील क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियां पर ताला लटक रहा है। खाद होने के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सचिव रामनाथ मौर्य ने बताया कि वेतन को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में सचिवों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल के कारण ही साधन सहकारी समिति पर ताला लगा हुआ है। खाद का वितरण बंद कर दिया गया है। साधन सहकारी समिति के सचिवों ने प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि जब तक सचिव के वेतन का निर्धारण नहीं हो जाता है तब तक समितियां पर ताला लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें