फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां की छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण

Sun, 28 Sep 2025 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महिला श​क्तिकरण के तहत दुधारा थाने पर पहुंची छात्राएं-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सेमरियावां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत शनिवार को को जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां की छात्राओं ने नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली, नुजहत बतूल, किरण चौधरी और महेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में दुधारा थाना का भ्रमण कर अवलोकन किया एवं जानकारी प्राप्त की। उप निरीक्षक अभय पाण्डेय ने छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने थाना पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र कार्यालय, बंदी गृह, आवास, भोजनालय कक्ष, थानाध्यक्ष कार्यालय का भी भ्रमण किया। थाना दिवस की कार्यवाही को भी छात्राओं ने देखा। इस अवसर पर आरती सिंह, संगीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें