फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने संभाली कमान, अंडरपास का काम शुरू

विज्ञापन
लंगड़ाबार में ग्रामीणों के जरिए रेलवे अंडरपास के विरोध करने पर एसडीमए पहुंची और बातचीत की-स्रोत
विज्ञापन
मेंहदावल। बेलहर ब्लॉक के लंगड़ावार में प्रस्तावित रेलवे अंडरपास का काम बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते कुछ देर के लिए रुक गया। सूचना पर मेंहदावल एसडीएम क्षिप्रा पाल राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंची और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी। साथ ही ग्रामीणों से मनाकर कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास निर्माण से उनका रास्ता बाधित होगा। इसको लेकर कुछ लोगों ने मौके पर ही काम रोक दिया था। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर एसडीएम ने नक्शा और स्वीकृत डीपीआर ग्रामीणों को दिखाया। उन्होंने साफ कहा कि काम डीपीआर से इतर नहीं होगा, किसी की जमीन या रास्ते का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
रेलवे अंडरपास बनने से गांव में आवागमन आसान होगा, जलभराव से भी राहत मिलेगी। एसडीएम के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण मान गए। सहमति बनते ही रुका हुआ निर्माण फिर से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम क्षिप्रा पाल ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया गया है और काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें