फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीपावली की तैयारी में जुटे मूर्तिकार

विज्ञापन
लोहरैया क्षेत्र में लक्ष्मी जी की मूर्ति तैयार करते कारीगर-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, क्षेत्र के मूर्तिकार इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। दीपावली पर होने वाली लक्ष्मी पूजा को लेकर भगवान गणेश, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की आकर्षक मूर्तियों का निर्माण और रंग-रोगन तेजी से किया जा रहा है। बसवारी गांव, हैंसर बाजार, धनघटा और डिहवा बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
दीपावली नजदीक आने के साथ ही मूर्तियों की मांग बढ़ने लगी है। लक्ष्मी पूजा समारोह आयोजित करने वाली समितियां मूर्तिकारों को अग्रिम धनराशि देकर अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियां तैयार करने का ऑर्डर दे रही हैं। समितियां मूर्तियों के आकार, बनावट और सजावट को लेकर भी अपनी पसंद बता रही हैं।
विज्ञापन

इसके अनुसार मूर्तिकार श्याम दास ने बताया कि मूर्तियों को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं। इस बार अच्छे ऑर्डर मिला है। समय से सभी मूर्तियों को तैयार कर ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं। मिट्टी से मूर्तियों का आकार तैयार करने के बाद उन पर रंग-रोगन और सजावट का काम किया जा रहा है। विभिन्न रंगों और आकर्षक रूप-सज्जा से सजी भगवान गणेश, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्तियां दीपावली के बाजार में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन

दीपावली पर घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश तथा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी को देखते हुए मूर्तिकारों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताकि पर्व के समय श्रद्धालुओं को उनकी पसंद के अनुसार मूर्तियां उपलब्ध हो सकें।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें