सांथा। विकास खंड सांथा के रामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर रमवापुर सरकारी में शुक्रवार को स्काउट- गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने झंडारोहण कर प्रशिक्षण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड का उद्देश्य बच्चों और युवाओं का सर्वांगीण विकास करना, अनुशासन सिखाना और उन्हें समाज सेवा के लिए तैयार करना है। यह युवाओं में नैतिकता, ईमानदारी, साहस और नेतृत्व के गुण विकसित करता है।
शिविर और ट्रेकिंग से बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी खुद पर निर्भर रहना सिखाया जाता है। इसका आदर्श वाक्य तैयार रहें। युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से हमेशा सतर्क और अनुशासित रखता है। आपदा प्रबंधन, मेलों में सहायता और सामुदायिक विकास के कार्यों में स्काउट और गाइड हमेशा आगे रहते हैं। राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड्स को विभिन्न नौकरियों (विशेषकर रेलवे) में प्राथमिकता और विशेष लाभ मिलते हैं।
इस अवसर पर गिरजेश कुमार चौधरी, आशुतोष शुक्ला, सोनेलाल पटेल, विशाल सैनी, अमरजीत यादव, वेदप्रकाश, विकास कुमार, प्रतिभा वर्मा, अनीता यादव, रेनू यादव आदि मौजूद रहे।