फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जंबूरी कार्यक्रम में स्काउट मास्टर पंकज चुने गए प्रदेश स्टाफ

Sat, 29 Nov 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेशनल जंबूरी में स्काडट मास्टर पंकज के  प्रदेश स्टाफ चुने जाने पर स्काडट गाइड ने  बधाई दी-स्रोत - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लखनऊ में चल रहे स्काउट गाइड के जुबिली जंबूरी समारोह में शुक्रवार को स्काउट मास्टर पंकज कुमार चौधरी को प्रदेश स्टाफ के रूप में सहयोग के लिए चुना गया। उनके इस चयन पर स्काउट गाइड के शिक्षकों व स्वयं सेवकों ने बधाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि 23 नवंबर से 29 नवंबर तक लखनऊ में भारत स्काउट और गाइड के ग्रांड फिनाले डायमंड जुबिली समारोह 19वीं जंबूरी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसका उद्घाटन 23 नवंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया था। समापन 28 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं नेपाल, मलेशिया श्रीलंका, सऊदी अरब, मालदीव्स, पोलैंड सहित आठ विभिन्न देशों के बच्चे एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 हजार प्रतिभागी भाग ले रहे हैं
इस 19 वीं डायमंड जुबली जंबूरी में जिले के कंपोजिट विद्यालय अतरौरा के सहायक अध्यापक एवं स्काउट मास्टर पंकज कुमार चौधरी को प्रादेशिक मुख्यालय स्काउट द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश स्टाफ के रूप सहयोग के लिए चुना गया। पंकज कुमार चौधरी पहले भी तमिलनाडु जंबूरी में स्टाफ के रूप में कार्य कर चुके हैं। पंकज चौधरी निरंतर बच्चों को स्काउट का प्रशिक्षण देते रहते हैं और उनका प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान भी कराए हुए हैं। उनकी इस सफलता पर स्काउट गाइड के शिक्षकों और स्वयं सेवकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें