फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआर इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के तत्वावधान में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में प्रथम एवं द्वितीय सोपान का संयुक्त प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव और सहायक आयुक्त योगेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन स्काउट-गाइड के प्रशिक्षणार्थियों को शिष्टाचार, भारत स्काउट एवं गाइड के इतिहास, नियम एवं प्रतिज्ञा, खोज के चिन्ह और संकेत, बाएं हाथ से हाथ मिलाने की परंपरा तथा प्राथमिक सहायता की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्काउट-गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण के बारे में भी प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया।
प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइड के नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए सेवा भावना विकसित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण का समापन 31 अगस्त को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी के शामिल होने की संभावना है। संचालन जिला संगठन कमिश्नर रमेश चंद्र यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रामकेश चौधरी, काउंसलर मेंहदावल शिवाकांत चौरसिया, रजिया अंसारी और पल्लवी विश्वकर्मा समेत अन्य प्रशिक्षकों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें