फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड : अकरम

Wed, 05 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पीएम कंपोजिट स्कूल महुआरी में स्काउट गाइड ​शिविर में उप​स्थित कलर पार्टी के बच्चे । स्रोत - स्क
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआरी में तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान दोस्त शिष्टाचार प्रतिज्ञा खोज के चिह्न तथा विभिन्न प्रकार की तालियों के बारे में जानकारी दी गई। स्काउट में सरदार भगत सिंह टोली और गाइड में सरस्वती टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन

जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमरेश बहादुर सिंह एवं जिला गाइड कैप्टन रेनू अग्रहरि ने बच्चों को गांठ पास एवं बंधन, बिना बर्तन भोजन बनाने और ध्वज शिष्टाचार के बारे में बताया। बच्चों को टोली का ज्ञान विभिन्न प्रकार की ताली, संकेत वार्ता, गैजेट, विभिन्न प्रकार की पट्टी आदि के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों ने टेंट निर्माण का निरीक्षण किया व बिना बर्तन भोजन को चखा और बच्चों को प्रोत्साहित किया।
इस दौरान गुलाब टोली, सुभाष चंद्र बोस और सरदार भगत सिंह टोली बनाई गई, सरस्वती टोली का टेंट निर्माण काफी आकर्षक रहा । इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक सेमरियावां शाखा प्रबंधक अकरम अली ने कहा कि स्काउट गाइड विषम परिस्थितियों में जीने की कला सिखाता है। स्काउट गाइड से देश व राष्ट्र की भावना जागृत होती है। इससे अनुशासन की सीख मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष मिथुन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आनंद प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव, पंकज कुशवाहा, विदुषी मिश्रा ,सबीहा खातून, वहीदा खातून, बाबूलाल, सोहनलाल, अब्दुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें