कारसेवकों के साथ हुई घटना को लेकर हुतात्मा दिवस पर रक्तदान करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं क
संतकबीरनगर। बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में कारसेवकों के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान 14 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर क्षेत्रीय संयोजक पुरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम जिला संयोजक विजय ठाकुर के निर्देशन में आयोजित किया गया।
रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश और धर्म की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के बलिदान को स्मरण करने के लिए आयोजित किया गया है। यह हमें त्याग और समर्पण की सीख देता है। यह कार्यक्रम हम लोगों के द्वारा वीर सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान रक्तदान करने वालों को उन्होंने प्रमाण पत्र भी दिया।
इस दौरान योगेन्द्र गुप्ता, दीपक यादव, विनोद चौरसिया, भुवनेश्वर प्रसाद, प्रवीण मद्धेशिया, ब्रह्मानन्द, गोलू गौड़, संजय निषाद, हरिओम गुप्ता, श्याम बरनवाल, करन चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।