फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वैज्ञानिक सलाहकार समिति बैठक संपन्न

Mon, 25 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। कृषि विज्ञान केंद्र बगही में सोमवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश चन्द्र वर्मा ने केंद्र की उपलब्धि तथा प्रगति कार्य योजना और आगामी वर्ष की कार्ययोजना समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने विभिन्न तकनीकी समाधानों और नवीन प्रयोगों की जानकारी साझा की। जैसे कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डाॅ. देवेश कुमार, कृषि वानिकी वैज्ञानिक डाॅ. तरून कुमार, शस्य वैज्ञानिक डाॅ. दुर्गेश कुमार, वैज्ञानिक मतस्य पालन श्रीप्रकाश चन्द्र आदि ने अपने अपने विभाग की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी साझा की। इनमें जलवायु अनुकूल फसलों का चयन, कीट एवं रोग नियंत्रण के जैविक तरीके, आधुनिक सिंचाई पद्धतियां और फसल विविभीकरण एवं कृषि मशीनरी से खेती के लाभ शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. देवेश कुमार ने किया। बैठक में उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, सुरेन्द्र पाठक, भानु प्रताप चतुर्वेदी, अनुराग राय, अनुपम पाण्डेय, श्याम करण सिंह, सचिंद्र नाथ पांडेय, लालजी चौधरी, ग्यासुद्दीन, सीमा भारती आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें