फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत होंगी विज्ञान प्रतियोगिताएं

Sun, 07 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति व समस्या समाधान क्षमता को पंख देने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में विज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसका उद्देश्य बच्चों को किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना है।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा प्रतियोगिता के तहत परिषदीय उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसमें सबसे पहले विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। चयनित बच्चों को ब्लॉक स्तर पर मौका मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 10 बच्चे चयनित किए जाएंगे। इन बच्चों को जिला और राज्य स्तर तक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
बच्चों को विज्ञान प्रयोगशाला उपकरण माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप व मॉडल के जरिए प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
इसमें स्थानीय विज्ञान क्लब, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान और ओडीओपी इकाइयों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ब्लॉक से 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और शोध केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रतियोगिता के स्वरूप के तहत विद्यालय से चयनित तीन छात्र ब्लॉक स्तरीय बहुविकल्पीय परीक्षा देंगे। इसमें टॉप 25 प्रतिभागियों के बीच टीम बनाकर विज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें